24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 26 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

आज का पंचांग 27 फरवरी

राहुकाल के साथ अमृत काल, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 087 शक संवत 1942 माघ शुक्ल पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 16, रज्जब 14, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 फरवरी सन् 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

सुकर्मा योग सायं 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 27 फरवरी : सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 फरवरी : शाम 06 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 म‍िनट से 12 बजकर 57 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 58 म‍िनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 02 म‍िनट से 10 बजकर 33 मिनट तक। इसके बाद 28 फरवरी को 03 बजकर 39 म‍िनट से 05 बजकर 08 म‍िनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक गुल‍िक काल। यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजकर 30 म‍िनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 48 म‍िनट से 07 बजकर 34 म‍िनट तक। इसके बाद 07 बजकर 34 म‍िनट से 08 बजकर 20 म‍िनट तक। वर्ज्य काल सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक।

आज के उपाय : काले वस्त्र धारण करें, शनि चालीसा का पाठ कीजिए