24 HNBC News
जन जातीय वि. वि का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह संपन्न
Tuesday, 23 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

अनूपपुर।

भारतीय ज्ञान- विज्ञान, अनुसंधान, के क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित होगा आईजीएनटीयू। यह बात इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार ने आनलाइन संबोधन में कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो.डीपी सिंह, अध्यक्ष, विर्श्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ने अपने दीक्षांत उद्बोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर उन्हें देश के विकास से जोड़ना तथा उनकी कला व संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने दीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसी भी संस्थान एवं वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों हेतु गौरव का दिन होता है। यह दिन जीवन एवं कर्म पथ पर आगे बढ़ने का प्रस्थान बिंंदु भी होता है। शिक्षा के माध्यम से जनजातीय कला संस्कृति भाषा, ज्ञान, विज्ञान को लोकल से ग्लोबल भारत बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय एवं यहां के शिक्षक महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।