24 HNBC News
धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश विधानसभा पटल पर
Tuesday, 23 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

भोपाल, 24HNBC 

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सरकार द्वारा लव जिहाद को रोकने के लिए लाए गए धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश को पटल पर रखा। साथ ही सहकारी सोसायटी संशोधन अध्यादेश, लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अध्यादेश, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन अध्यादेश, मध्य प्रदेश नगर पालिका विधि संशोधन अध्यादेश पटल पर रखे।शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ बहिर्गमन किया। वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि महंगाई के खिलाफ हमारा यह विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के विधायक महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बाहर चले गए।कांग्रेस के विधायक कमलेश्वर पटेल ने सीधी बस हादसे पर सदन में काम रोक कर चर्चा कराए जाने की मांग उठाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। कल (मंगलवार) को जब निधन उल्लेख में इस पर आपको अपनी बात रखनी थी पर आपने कुछ नहीं कहा।