24 HNBC News
सोहागपुर क्षेत्र में कोयला चोरो पर एसईसीएल की कार्यवाही
Tuesday, 23 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC धनपुरी एसईसीएल सोहागपुर एरिया की कोयला खदानों से कोयला भरकर साइडिंग लेकर आने वाले ट्रको से लंबे समय से कोयला उतरने की बात सामने आ रही थी और यह घटना राजेंद्रा एवं करकटी बायपास मार्ग में अधिक सुनने को मिल रही थी इसी को लेकर नईदुनिया ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद एरिया सुरक्षा विभाग ने अचानक छापा मारकर ट्रक से कोयला उतार रहे चालक को रंगे हाथ पकड़ा।रात दो बजे मारा छापाएरिया सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि करकटी बायपास मार्ग में ट्रकों से कोयला उतरने की बात सामने आई थी जिसके बाद सोमवार की रात करीब 2 बजे इस मार्ग पर गठित की गई एक टीम ने छापामार कार्रवाई की। उसी समय राजेंद्रा से कोयला भरकर साइडिंग आ रहे ट्रक से चालक एवं खलासी के द्वारा कोयला उतारा जा रहा था जिन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रक सीजी 12 एस 5631 से कोयला उतारा जा रहा था जिसकी जानकारी एरिया सेल्स विभाग भी भेज दी गई है ट्रक चालक के द्वारा जो कोयला उतारा गया था उसे वापस ट्रक में रखा गया और फिर उसे वापस साइडिंग लाया गया । जहां पर कोयला खाली कराया गया वही इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।