
शहडोल।24HNBC
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर अभी तक पुलिस आरोपितों की पतासाजी करने में ही जुटी हुई है। घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं । जैतपुर पुलिस आरोपित विजय त्रिपाठी ,मुन्ना सिंह, मीनू महाराज तथा राजेश शुक्ला की तलाशी कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें बनाई गई हैं और अलग- अलग जगहों पर छापामारी की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की हालत भी ठीक है। इन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीम तैयार की गई हैं जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।विजय को भाजपा से किया निष्कासितः वहीं देर रात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने इस मामले में जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम आने पर उनको पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।कोर्ट में बयान देने पहुंची पीड़िता दुष्कर्म की पीड़िता सोमवार को बुढ़ार कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने गई। इसके बाद पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई और तेज कर देगी। उल्लेखनीय है कि एडिशनल एसपी को मौके पर ही तैनात किया गया है और कहा गया है कि वहां बैठकर स्थिति पर नजर रखें और आरोपितों की पतासाजी जल्दी कराएं ताकि गिरफ्तारी हो।जैतपुर बस स्टैंड में कांग्रेस ने फूंका पुतलाजिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर अभी तक पुलिस आरोपितों की पतासाजी करने में ही जुटी हुई है। घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर अभी तक पुलिस आरोपितों की पतासाजी करने में ही जुटी हुई है। घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं । जैतपुर पुलिस आरोपित विजय त्रिपाठी ,मुन्ना सिंह, मीनू महाराज तथा राजेश शुक्ला की तलाशी कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें बनाई गई हैं और अलग- अलग जगहों पर छापामारी की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की हालत भी ठीक है। इन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीम तैयार की गई हैं जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।विजय को भाजपा से किया निष्कासितः वहीं देर रात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने इस मामले में जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम आने पर उनको पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।कोर्ट में बयान देने पहुंची पीड़िता दुष्कर्म की पीड़िता सोमवार को बुढ़ार कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने गई। इसके बाद पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई और तेज कर देगी। उल्लेखनीय है कि एडिशनल एसपी को मौके पर ही तैनात किया गया है और कहा गया है कि वहां बैठकर स्थिति पर नजर रखें और आरोपितों की पतासाजी जल्दी कराएं ताकि गिरफ्तारी हो।जैतपुर बस स्टैंड में कांग्रेस ने फूंका पुतलाजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला युवक कांग्रेस एवं जिला महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जैतपुर बस स्टैंड पर पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की । कांग्रेसजनों ने जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम एक दुष्कृत्य कांड में आने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और मांग की कि आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए । इसके पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शिम्पी अग्रवाल , शहडोल पुलिस अधीक्षक को इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। स्मरणीय है कि जैतपुर बसस्टैंड पर कांग्रेस जनों के अलावा स्थानीय लोगों की भी बडी संख्या में सहभागिता रही और सभी आक्रोषित थे कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ।