24 HNBC News
24hnbc बस्तर में शांति कायम करने के लिए सिविल सोसायटी का हुआ गठन
Tuesday, 23 Feb 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

रायपुर 24 hnbc. 

रायपुर। अक्सर हो रहे बस्तर हिंसा घटनाओं को रोकने के लिए एक सोसाइटी का गठन किया गया है। जिसमें कुल 11 सदस्य हैं सोसाइटी का नाम सिविल सोसाइटी रखा गया है यह सोसाइटी सरकार और नक्सलियों सहित अन्य सभी पक्षों के बीच मध्यस्था का काम करेगी और मध्य का रास्ता निकालने में मदद करेगी सिविल सोसाइटी की पहली बैठक कल कचहरी चौक स्थित मंथन सभा कक्ष में हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय, सीपीआई नेता मनीष कुंजाम, शुभ्रांशु चौधरी , दिवाकर मुक्तिबोध, कमल शुक्ला, इंदु नेताम, बीएस रावते, वीरेंद्र पांडे, गिरजा पंकज और सीपीआई के राज्य सचिव आर डी सी पी राव शामिल थे। इस दौरान समिति में सभी जिलों के सदस्यों को जोड़ने और कोर टीम बनाए जाने पर चर्चा हुई और अब अगली बैठक 4 मार्च को होगी।