24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Monday, 22 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

आज का पंचांग 23 फरवरी 

चंद्रमा द‍िन-रात म‍िथुन में, जानें राहुकाल और भद्रा का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 04 शक सम्वत् 1942 माघ शुक्ल जया एकादशी मंगलवार विक्रम सम्वत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12 रज्जब 10, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 फरवरी सन् 2021 ई॰। सूर्यउत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, आद्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।

आयुष्मान योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 फरवरी : सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 23 फरवरी : शाम 06 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 57 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 म‍िनट तक। रवि योग सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। त्रिपुष्‍कर योग शाम 06 बजकर 05 म‍िनट से 24 फरवरी सुबह 06 बजकर 51 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 09 म‍िनट से 09 बजकर 55 म‍िनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 52 म‍िनट से 06 बजकर 05 म‍िनट तक।

आज के उपाय : हनुमानजी को बूंदी के प्रसाद अर्पित करें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: