24 HNBC News
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 9 वी से 12वीं की परीक्षा अप्रैल में ऑफलाइन होगी
Sunday, 21 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

Bilaspur 24 hnbc. 

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य को इस बारे में नोटिस जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा ९ वी से १२वी तक की वार्षिक परीक्षाएं कोविड-19 में दिए गए सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आफ लाइन आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए है ।उक्त संबंध में छात्र छात्राओं ,अभिभावकों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है की कतिपय संस्थाओं द्वारा ०१ मार्च २०२१ से कही आन लाइन तो कहीं आफ लाइन परीक्षा ली जा रही है । अतः छात्र हित में और उनसे प्राप्त ज्ञापन के अनुक्रम में समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा९ से कक्षा १२वी तक की वार्षिक परीक्षाएं एकरूपता की दृष्टि से ०१अप्रैल के बाद आफ लाइन ही लेना सुनिश्चित किया जाए ।