24 HNBC News
सरपंच ने ग्रामसभा किए बिना फ्लाई ब्रिक्स लगाने दीया एनओसी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश भाजपा नेता राय ने सरकारी जमीन पर किया बेजा कब्जा, मामले पर गरीब ग्रामीण काट रहे हैं तहसील के चक्कर....
Friday, 19 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत पचपेड़ी परीक्षेत्र के ग्राम पंचायत केवतरा में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सभापति पृथ्वीपाल राय ने आईटीआई भवन के पास लगभग डेढ़ एकड़ जमीन खरीदा है। उन पर आरोप है कि अपने खरीदे हुए जमीन को समतलीकरण एवं मुरुमीकरण करने के साथ-साथ उनकी जमीन से लगे हुए शासकीय भूमि पर रातो रात उन्होंने मुरूम और सीमेन्ट का पोल लगाया गया है। जबकि उक्त शासकीय जमीन पर पूर्व से ही कुछ ग्राम वासियों ने झुग्गी झोपड़ी बनाकर बेजा कब्जा किया था । उन ग्रामीणों को बलपूर्वक बेदखल करते हुए जेसीबी चलाकर जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसके कारण ग्राम वासियों और भाजपा नेता पृथ्वीपाल राय के बीच भारी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । मामला तहसील कार्यालय पहुंच गया। जहां मौके पर तहसीलदार मनोज खांडेकर पहुंचे और वहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुना। जिसमें आपसी सहमति बनाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया । तहसीलदार मनोज खांडेकर ने ग्राम पंचायत के शासकीय भूमि पर गौठान निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द गौठान कार्य को प्रारंभ करने की हिदायत दी है। 

ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत सरपंच मंगल चंद पाटले पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा नेता से सरपंच ने लाखों रुपए लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को पूरी उड़ीसा घूमने को भेज दिया था। और बिना किसी पंच को सूचना दिए, ग्राम सभा किए ही एनओसी दिया गया है। यह एनओसी चोरी चुपके सरपंच और सचिव ने मोटी रकम लेकर दिया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।