24 HNBC News
24hnbc हिंदू प्रतिष्ठानों को कर रहे टारगेट आतंकवादी
Friday, 19 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 hnbc. 

श्रीनगर के बारजुला इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सरेआम पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। इस घटना का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आतंकी पुलिसकर्मियों पर बेहद करीब से फायरिंग करके भागते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि आतंकी कपड़ों में बंदूकें छिपा कर लाए थे। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमले हिंदुओं को टारगेट करके किए जा रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि बुधवार शाम को आतंकी हमला कृष्णा ढाबा पर हुआ था। वहीं शुक्रवार की घटना शिव शक्ति स्वीट्स नाम की दुकान के पास हुई है। कश्मीर के मामले के जानकार  बतलाते है कि तीन दिन के अंदर हिंदुओं के प्रतिष्ठानों के करीब हुए हमले कोई संयोग नहीं हैं। बुधवार को हुए हमले में आतंकियों ने कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे को गोली मार दी थी। हाई सिक्योरिटी वाले दुर्गांग इलाके में यह घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को अरेस्ट किया है और उस बाइक को बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल हमले के लिए किया गया था।

यही नहीं कहा जा रहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध आतंकी 'मुस्लिम जांबाज फोर्स' से जुड़े हैं, जिस पर बैन लग चुका है। यही नहीं 1990 के दशक में सक्रिय यह आतंकी संगठन खत्म हो चुका है। लेकिन इस मामले से इसके एक बार फिर से उभरने की बातें सामने आ रही हैं।