24 HNBC News
गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का नाराम मजाक भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने कहा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा
Wednesday, 17 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

बिलासपुर । भाजपा महिला मोर्चा भी अब प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने मैदान पर उतर गई है महिला मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के 2 साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अनाचार और उत्तरण की घटनाएं लगातार बड़ी है जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिलाओं पर हो रहे स्पेन की घटनाओं के विरोध में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 18 फरवरी को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा मार्च माह में विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है ।

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 15 वर्षों तक भाजपा महिला मोर्चा को प्रेस से बात करने का मौका यदा-कदा ही लगा अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं है तो 2 साल में महिलाओं के साथ हुई उत्पीड़न और अनाचार की घटनाओं का रिकॉर्ड लेकर जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की महिलाएं पत्रकारों से बातचीत करने के लिए रूबरू हुई राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय श्री चौक से ने बातचीत करते हुए कहा कि पूर्वर्ती सरकार महिलाओं के साथ थी जबकि 2 साल से उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है इस सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है अब सब्र का बांध टूट गया है दलित शोषित वर्ग की महिलाओं के उत्पीड़न की तस्वीर भया वह ।है दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है दुख इस बात का है कि सरकार के मंत्री अपनी सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की घटनाओं को छोटी घटनाएं बताने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए पहाड़ी कोरवा जाति के बच्ची के साथ अनाचार और हत्या की घटना से लग रहा है अपराधियों के हौसले बुलंद है ।सरगुजा जिले में एक बहन को 6 बार बेच दिए जाने के बाद सातवीं बार के प्रयास में उसने आत्महत्या कर ली इस तरह की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता दिखाई देता है ।रायपुर दुर्ग भिलाई सरगुजा बस्तर राजनांदगांव सभी तरफ महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं अनगिनत हो चुकी है ।जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक अनाचार की 5350 घटनाएं हो गई है ऐसे अनगिनत मामले भी हैं जो थाने तक नहीं पहुंची अपहरण के 438 मामले और अजजा वर्ग के लोगों के साथ 860 अपराध 2 वर्ष में हुए इस तरह छत्तीसगढ़ अपराध के रूप में विकसित हो रहा है

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाले लोग सत्ताधारी नेताओं का आगे पीछे घूमते हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती। महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 18 फरवरी को राजधानी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री लता उसेंडी समेत भाजपा के तमाम नेता उपस्थित रहेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तरह महिला मोर्चा द्वारा मार्च महीने में विधानसभा का घेराव किया जाएगा छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं है प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए महिला मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की इन महिलाओं ने देश में बढ़ रहे डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत के प्रश्न पर को या कह कर टाल दिया कि बातचीत का मुद्दा महंगाई का नहीं है बल्कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर है इसलिए किसी और मुद्दे पर हम बाद में बात करेंगे।