24 HNBC News
24hnbc चकरभाटा एयरपोर्ट से दो विमान उड़ने के टाइम टेबल जारी
Tuesday, 16 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

एयरपोर्ट अथारिटी के स्लाट अलोकेशन डिपार्टमेंट से चकरभाठा एयरपोर्ट बिलासपुर हेतु दो विमानों का टाईम टेबल जारी किया गया है। यह टाईम टेबल 01 मार्च से 27 मार्च तक के लिए होगा। 

 पहला विमान दोपहर 03.20 बजे बिलासपुर में लैण्ड करेगा, यह दिल्ली से जबलपुर होते हुए बिलासपुर आयेगा और दोपहर 03.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जायेगा। हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह प्लेन रन करेगा। 

 दूसरा विमान शाम 4 बजे बिलासपुर लैण्ड करेगा, यह दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर आयेगा और शाम 4.30 बजे बिलासपुर से टेकआफ कर जबलपुर होते हुए दिल्ली जायेगा। यह प्लेन भी चार दिन रन करेगा।