No icon

24hnbc

किसका हाथ सिर पर विभागीय आदेश को इन्होंने किया नजरअंदाज

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 10 सितंबर 2022। बड़े नामचीन कथित रूप से राजनैतिक बरहदहस्त प्राप्त चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की कितनी परवाह करते हैं का ताजा उदाहरण मिशन अस्पताल स्थित नए हॉस्पिटल के संचालन में दिखाई देता है। स्वास्थ्य विभाग के सक्षम अधिकारी ने इस अस्पताल को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया आदेश अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंचा भी किंतु इस आदेश की अवहेलना दिखाई दे रही है। 
कुछ लोगों ने चर्चा में बताया कि समझदार लोग जानते हैं कि प्रदेश के मुखिया और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के बीच अनबन हैं। जिसे मुखिया का आशीर्वाद प्राप्त होता है वह स्वयं को विभागीय मुख्य से ऊपर समझ जाता है। चिकित्सकीय क्षेत्र के जानकार बताते हैं कि यही कारण है कि मिशन अस्पताल परिसर में संचालित नए हॉस्पिटल को विभाग के आदेश की अवहेलना में कोई दिक्कत नहीं होती।